Punjab: Duty दौरान आर्मी के जवान की दर्दनाक मौ/त, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 05:25 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब : इंडियन आर्मी में तैनात पंजाब के युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी दौरान सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक मनप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब के गांव बीबीपुर के रहने वाले थे जोकि अभी झारखंड में तैनात थे। बताया जा रहा है कि, ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। आज मनप्रीत सिंह का उनके गांव बीबीपुर में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर हलके के MLA लखबीर सिंह राय और जिला प्रशासन के तहसीलदार विशाल शर्मा ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। शहीद मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर नायब सूबेदार सुखा सिंह और हवलदार गुरबिंदर सिंह सैनिकों की एक टुकड़ी के साथ गांव बीबीपुर में उनके घर लाए, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शहीद मनप्रीत सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हलके के MLA लखबीर सिंह राय ने कहा कि सैनिक हमारे देश की पूंजी हैं, इन फौजी वीरों की वजह से ही हम अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

