लुधियाना में वारदातः पति का हाथ बंटाने की सोच रही पत्नी को दी यह दर्दनाक सजा

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 11:07 AM (IST)

लुधियाना (राज): घर की आर्थिक मंदी के कारण पति का हाथ बंटाने की सोच रही पत्नी को क्या पता था कि उसकी सोच मौत का कारण बन जाएगी। लुधियाना के आनंद नगर में रहने वाली महिला घर खर्च अच्छे ढंग के साथ चलाने के लिए नौकरी करना चाहती थी परन्तु उसके पति को पसंद नहीं थी। यही कारण आपसी कलह का कारण बना और पति ने गुस्से में आकर पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव की घोषणा के बाद CM चेहरे को लेकर कांग्रेस महासचिव का बयान आया सामने

मृतक की पहचान सिमरन (26) के तौर पर हुई है, जो आनंद नगर की रहने वाली है। इस घटना का पता लगने पर मृतक के परिवार ने इस घटना की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना हैबोवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई  कर्ण के बयानों पर आरोपी पति विक्रांत खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी मुताबिक सिमरन का विवाह विक्रांत के साथ 7 वर्ष पहले हुआ था। उनके 2 बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। विवाह के बाद से ही सिमरन और विक्रांत में आपसी झगड़ा होता रहता था। सिमरन नौकरी करना चाहती थी जिससे घर का खर्च सही ढंग के साथ चलाया जा सके परन्तु विक्रांत उसे नौकरी करने से मना करता था। इससे पहले भी दोनों में काफी झगड़े हो चुके थे, जिससे नौबत पंचायत तक पहुंच चुकी थी। दोनों का पहले पंचायती राजीनामा भी हो चुका था।

यह भी पढ़ेंः मूसलाधार बारिश का कहर, फगवाड़ा में 2 लोगों की मौत, 3 घायल

शुक्रवार की शाम को भी दोनों के बीच काफी कहा-सुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में विक्रांत ने सिमरन को बुरी तरह के साथ पीट कर घायल कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने गला घोंट कर सिमरन का कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद में पति मौके से फरार हो गया। जब कर्ण को इसका पता लगा तो वह तुरंत उसके घर पहुंचा और सिमरन को डी.एम.सी. अस्पताल लेकर गया परन्तु वहां पहुंचने पर पता लगा कि सिमरन की मौत हो चुकी है।

सिर हाथ और पीठ पर चोटें, गला घोटे जाने का निशान
फोरैंसिक डा. चरणकमल और डा. गुरमेल ढिल्लों ने सिमरन का शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम से पता लगा कि सिमरन के सिर, बाज़ू, पैर और पीठ पर चोट के निशान हैं। जैसे उसे काफी बुरी तरह पीटा गया था। इसके अलावा उसके गले पर घोटे जाने के निशान हैं कि उसका गला घोंट कर मारा गया था। हरप्रीत सिंह, एस.एच.ओ. थाना हैबोवाल ने कहा कि इस मामले में आरोपी पति विक्रांत खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी खोज की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार के हवाले कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News