Breaking: भारत-पाक सीमा पर BSF जवानों ने ढेर क‍िया पाकिस्तानी घुसपैठिया

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 11:50 AM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत पाकिस्तान सीमा पर शहीद कमलजीत सिंह पोस्ट के पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया।

PunjabKesari

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार रात लगभग 12 बजे पाकिस्तान की तरफ से किसी को आते देख जब उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उसने वापस भागने की कोशिश की, जिस पर 121बटालियन के जवानों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान घुसपैठिया मारा गया, जिससे 2 मोबाइल और एक टार्च बरामद हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News