पंचायती चुनाव को लेकर हुई Firing का मामला, युवक की मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 02:37 PM (IST)

मोगा : मोगा के गांव कोटला मेहर सिंह वाला में पंचायत चुनाव वाले दिन गोली लगने से युवक घायल हो गया था, जिसकी अब इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों द्वारा परिवार को इंसाफ दिलवाने की अपील की है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह पुत्र जंगीर सिंह गांव रेडवां धर्मकोट के रूप में हुई है, जो चुनाव में मदद करने के लिए अपनी बहन के पास गांव कोटला मेहर सिंह वाला आया हुआ था।  

PunjabKesari

इस दौरान वोट के समय हुई झड़प में गोली लगने से युवक गुरचरण सिंह घायल हो गया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां आज उसकी इलाक के दौरान मौत हो गई। अब मोगा पुलिस डी.एम.सी. अस्पताल पहुंच कर  गुरचरण सिंह के शव को कब्जे में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने किए मोगा लाई है। मृतक के परिजनों के बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News