महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पंडित गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 01:40 PM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : दीनानगर में एक महिला से जबरदस्ती छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस द्वारा एक पंडित को गिरफ्तार किए जाने के बाद इलाके में  हड़कंप, चर्चा और विरोध का माहौल है। लोगों का कहना है कि धार्मिक गतिविधियों और ज्योतिष से जुड़े होने का दावा करने वाले व्यक्ति पर इस तरह के आरोप समाज और धर्म दोनों का अपमान हैं। लोगों ने कहा कि धर्म की आड़ में महिलाओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

police station dinanagar

इस बारे में जानकारी देते हुए दीनानगर थाना प्रमुख सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह घर का काम खत्म करने के बाद शाम को रेलवे स्टेशन की तरफ टहलने जा रही थी। रेलवे स्टेशन गेट के पास पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद दीनानगर निवासी चंद्रहास नाम के पंडित ने उसे रोका और उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब महिला ने मना किया तो उसने कथित तौर पर बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाने की कोशिश की। 

महिला किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागी, घर पहुंची और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि पंडित के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस पहले ही दर्ज  है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News