सिटी रेलवे स्टेशन के पास मचा हड़कंप, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 06:21 PM (IST)

पठानकोट (शारदा) : सुबह सिटी रेलवे स्टेशन के पार्सल घर के पास संदिग्ध हालात में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच गया उन्होंने तुरंत स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी, जिन्होंने जी.आर.पी. को मैमो दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे जी.आर.पी. कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटो के लिए रखवा दिया। जांच अधिकारी जी.आर.पी. के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सुबह पार्सल घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद आस-पास रहने वाले लोगों से शव के बारे में पूछताछ की गई, परंतु वहां पर मौजूद किसी ने भी शव को नहीं पहचाना।

इसके बाद शव को पहचान हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। बता दें मृतक व्यक्ति ने पाजामा व कमीज पहनी हुई है और उसकी आयु करीब 25 से 27 वर्ष होगी। दूसरी ओर जी.आर.पी. ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News