लुधियाना के इस इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत
punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 11:40 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में तेंदुए की दहशत से लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के पास स्थित मत्तेवाड़ा जंगलों से एक तेंदुआ लुधियाना के गांवों में घुस आया है, जिस कारण लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि इस तेंदुए ने लुधियाना के आसपास के लगभग 40-50 गांवों में दहशत फैला रखी है तथा वहां पर कई जानवरों को अपना शिकार भी बना चुका है। दरअसल मत्तेवाड़ा के साथ लगते गांव गढ़ी पाजिल की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर दीवार पर तेंदुआ सरेआम घूमता नजर आ रहा है, जिसकी वीडियो सामने आने से लोगों में खौफ पाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विभाग ने अभी तक इस तेंदुए को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है, बताया जा रहा है कि उक्त तेंदुएं ने 40-50 गांवों में दहशत फैला रखी है और वहीं आने वाले समय में यह जानवर कभी भी कोई जानी नुक्सान पहुंचा सकता है।