Ludhiana : दिन दिहाड़े बड़ी वारदात, महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 05:19 PM (IST)

लुधियाना (गौतम ) :  लुधियाना में एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सलेम टाबरी इलाके में शनिवार को किसी युवक ने घर में घुस कर महिला का कत्ल कर दिया।  हमलावर ने महिला पर तेज़धार हथियार से हमला किया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पता चलते ही थाना सलेम टापरी की पुलिस फारैंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने महिला की पहचान (सोनम जैन) के रूप में की है। वारदात के समय महिला घर पर अकेली ही मौजूद थी।

पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल रही है। वारदात का पता उस समय चला, जब उसका पति सुरिंदर बाजार से वापिस आया। उसने देखा कि महिला का शव खून से लथ पथ हालत में पड़ा था। पुलिस मामले को लेकर जाँच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News