Ludhiana : भाजपा को बड़ा झटका, बटवाल सभा के अध्यक्ष ने थामा "आशु" का हाथ

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 05:55 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : आल इंडिया बटवाल बिरादरी वैल्फेयर एसोसिएशन ने भाजपा का कमल छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जंज घर बटवाल सभा के अध्यक्ष जोगिन्द्र पाल मांडी ने साथियों सहित रविवार को अपनी मां पार्टी कांग्रेस में घर वापिसी की। मांडी ने भाजपा में जाने को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल करार दिया। पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत व भारत भूषण आशू कांग्रेस में घर वापिस लौटे जोगिन्द्र पाल मांडी व उनके साथियो का स्वागत किया। जोगिन्द्र पाल मांडी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने से हुई भूल को सुधारते हुए कहा कि कांग्रेस में घर वापिसी पर उनके मन को सकून मिला है। वहीं ऐसा प्रतीत हुआ कि में अपनी मां की गोद में लौट आया हूं। कांग्रेस की नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निति, निर्भता और सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस वचनबद्ध है। इसके विपरित सिद्धांत विहिन पार्टी है। कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने बटवाल बिरादरी की तरफ से मिले सर्मथन का जिक्र करते हुए कहा कि जोगिन्द्र पाल मांडी के कांग्रेस में लौटने से कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी। मांडी सहित अनेक नेताओ के निराश होकर भाजपा से छोड़ने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि विधानसभा पश्चिमी में कांग्रेस जीत की तरफ बढ़ रही है। 

इस अवसर पर बटवाल बिरादरी के चेयरमैन रविन्द्र बग्गा, शाम लाल मोटन, सुरेश यमला, दलीप कुमार लखोतरा, सागर झंडोतरा, राज कुमार तरगोतरा सुभाष तरगोत्रा, कमल कैंथ, मदन लखोतरा, जतिन्द्र कैंथ,बल्लू, एडवोकेट जतिन्द्र बग्गा, एडवोकेट साहिल मोटन, सूरज बटवाल, सन्नी मोटन, गौरव बटवाल, अश्वनी बटवाल, अश्वनी यमला, गोल्डी यमला, कशमीरा यमला, बिंदा मोटन, गुरमीत काला, बौबी कैंथ, सूर्य मोटन, हरदीप कैंथ व अन्य भी उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News