पार्टी ज्वाइन पर परगट सिंह ने फिर छोड़ा सस्पेंस

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2016 - 05:33 PM (IST)

 जालंधरः भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने ही पार्टी ज्वाइन करने के मामले में फिर सस्पेंस छोड़ दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इसकी पुष्टि करते कहा कि वह अपनी नई राजनीतिक पारी कुछ समय बाद शुरू करेंगे। उन्होंने लिखा की वह पंजाब के लिए  अपने सिंद्धातो से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने  अपने समर्थकों का धन्यावाद करते कहा कि वह अपने सिंद्धांतों पर अंडिग है। वह नशे तथा भ्रष्टाचार के खिलफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।उनके द्वारा उठाए गए कदमों से कई लोग परेशान थे।इसलिए उन्होंने अकाली दल से किनारा किया था। 

आपको बता दें कि   बैंस बंधुओं सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस द्वारा  आवाज ए पंजाब का साथ छोड़कर 'आप' से गठबंधन के बाद  नवजोत सिंह सिद्धू तथा परगट सिंह का  कांग्रेस के साथ आना लगभग तय माना जा रहा है।    हालांकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं या नहीं, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News