दिल्ली में प्रदूषण को लेकर परगट सिंह ने केजरीवाल पर साधा निशाना, ट्वीट कर पूछा यह सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 04:19 PM (IST)

चंडीगढ़ : दिल्ली को एक बार फिर 'दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी' घोषित किया गया है। इस पर पंजाब कांग्रेस नेता परगट सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या इस बार भी वह इसके लिए पंजाब को दोषी ठहराएंगे? 

यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रकाश सिंह बादल ने 'आप' सरकार पर साधा निशाना, दिया यह बयान

परगट सिंह ने ट्वीट के जरिए कटाक्ष करते हुए कहा है कि ''दिल्ली को केजरीवाल जी की ‘योग्य‘ अगवाई के कारण चौथे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी होने का अवसर प्राप्त हुआ है। सवाल ये है कि, क्या हर बार की तरह इस बार भी वह और राघव चड्ढा दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेवार ठहराएंगे?'' 

यह भी पढ़ें : नई सरकार बनते ही नगर निगम अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारियां शुरू

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी तो दिल्ली में प्रदूषण के लिए केजरीवाल और आप नेता पंजाब को पराली जलाने के कारण जिम्मेवार ठहराते रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News