Paris Olympics 2024: भारत ने जीता हॉकी में कांस्य, पंजाब CM ने ट्वीट कर दी बधाई

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 07:52 PM (IST)

जालंधर : पेरिस ओलिंपिक 2024 में आज भारत व स्पेन के बीच हाकी मैच हुआ, जिसमें भारतीय हाकी टीम ने स्पेन के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। इसी के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई और कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पेरिस में भारत ने चौथा ओलंपिक पदक जीता। पूरी हॉकी टीम को बधाई। हमारे लिए यह और भी गर्व की बात है कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उपकप्तान हार्दिक सिंह सहित 10 पंजाबी खिलाड़ी थे। टीम का हर खिलाड़ी शानदार खेला। चक दे इंडिया।

PunjabKesari

बता दें कि भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला हारकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए स्पेन के खिलाफ आज मैदान में उतरी तथा अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 2-1 की बढ़त हासिल की। इस पूरे मैच में जालंधर से खेल रहे 4 खिलाड़ियों सहित पंजाब के सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई तथा अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर कांस्य पदक अपने नाम कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस पूरे मैच में हरमनप्रीत ने 2 गोल दागे तथा भारत को 2-1 की बढ़त दिलाकर कांस्य पदक जीतने में अपना अहम रोल निभाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News