‘पहले क्यों नहीं सुनी इंसाफ की मांग?’ CBI जांच के ऐलान पर परमिंदर बराड़  Live होकर पूछे सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 12:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब में नशा तस्करी का विरोध करने वाले युवकों की मौत के मामले में BJP नेता परमिंदर बराड़ ने लाइव होकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह के दिल्ली से पंजाब के लिए रवाना होने से पहले ही भगवंत मान ने मामले की CBI जांच का ऐलान कर दिया।

परमिंदर बराड़ ने सवाल उठाया कि पीड़ित परिवारों और पंजाबियों की इंसाफ की मांग पहले क्यों नहीं सुनी गई? उन्होंने कहा कि गुलजार सिंह, बिक्रमजीत और परविंदर झोटा के परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए BJP लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशा तस्करी के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। बराड़ ने कहा कि BJP पंजाब को नशे के काले कारोबार से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

परमिंदर बराड़ ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशा तस्करी के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। बराड़ ने कहा कि BJP पंजाब को नशे के काले कारोबार से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News