भाजपा का पंजाब में चुनावी शंखनाद- 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 12:08 PM (IST)

अमृतसर(सागर):  भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय  बैठक अमृतसर में हुई। इस बैठक में पंजाब भाजपा के प्रभारी और गुजरात के पूर्व सी.एम. विजय रुपाणी सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के नेता मौजूद रहे। साल 2024 में होने जा रहे लोकसभा और निकाय चुनावों के संदर्भ में रुपाणी ने कहा कि पार्टी अपने दम पर राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी।

वहीं प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्म  ने बताया कि फरवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृहमंत्री अमति शाह पंजाब दौरे पर आएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि नशा, भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी मार्च से जागरुकता रैली निकाल रही है, जो 18 दिनों तक सभी हलकों में जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News