पटियाला : दिनदहाड़े पूर्व सरपंच पर हमले का मामला, घटना की वीडियो आई सामने
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 12:50 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पटियाला में दिनदहाड़े पूर्व सरपंच पर हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा फिल्मी स्टाइल में इस वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि 2 दिन पहले हुई इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच कर्मजीत सिंह कोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे थे। इस दौरान जब वह पटियाला में एक फाटक के पास पहुंचे तो उन पर हमला किया गया। हमलावरों ने सरपंच की गाड़ी के आगे एक्टिवा और हरियाणा नंबर की गाड़ी खड़ी कर रोकने की कोशिश की। इस दौरान सरपंच द्वारा गाड़ी से निकलकर भागने की कोशिश की गई पर हमलावर हटे नहीं और पीछा कर बुरी तरह मारपीट की। इस हमले के दौरान घायल हुए कर्मजीत सिंह का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर विवाद के कारण ये हमला किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आरोपियों को काबू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

