राजिंदरा अस्पताल के बाहर हंगामा, 2 गुटों में जबरदस्त झड़प, हुई धक्का-मुक्की
punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 02:25 PM (IST)
पटियाला: सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर बने ढाबों के सामने गत रात दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। इस दौरान एक-दूसरे पर घूंसे-मुक्के चलाए गए और कपड़े तक फाड़ दिए गए। झगड़े के कारण मौके पर तनाव का माहौल बना रहा। काफी देर तक हंगामे के बाद दोनों गुट वहां से चले गए।

रातभर खुले रहते हैं ढाबे
बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर बने ये ढाबे पूरी रात खुले रहते हैं। आरोप है कि यहां गाड़ियों में और आसपास शराब का दौर भी चलता रहता है। इसके चलते यहां आए दिन झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती हैं।


