भाखड़ा नहर में युवक ने लगाई छलांग, युवती के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 05:08 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): एक युवक द्वारा भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक के पिता साजिद अली पुत्र नूरहसन निवासी नराता कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के नजदीक, नाभा की शिकायत पर अबनीश रानी पुत्री हरबंस सिंह निवासी गांव गुणियां माजरा, थाना मुल्लांपुर, जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में धारा 108 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साजिद अली ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सलीम अली (23) ए.जी.एम. अस्पताल, मॉडल टाउन, पटियाला की फार्मेसी में काम करता था और अस्पताल के सामने ही किराये के मकान में रहता था। 22 अक्टूबर की शाम को शिकायतकर्ता को अमित कुमार, जिसकी फार्मेसी की दुकान है, का फोन आया कि सलीम अली ने नाभा रोड, पटियाला स्थित भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जब शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उक्त युवती, जो अस्पताल में नौकरी करती थी, उसके बेटे को परेशान करती थी। इस संबंध में सलीम अली ने पहले भी उन्हें बताया था। लगभग एक महीने पहले उक्त युवती ने सलीम अली को अस्पताल से हटवा भी दिया था। इसके बावजूद वह उसे परेशान करती रही। इसी से तंग आकर शिकायतकर्ता के बेटे ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News