Punjab : तहसीलदारों के काम पर न लौटने के बाद इन अधिकारियों को सौंपी कमान, संभाला मोर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 05:38 PM (IST)

अमृतसर : सी.एम. भगवंत मान की चेतावनी के बाद बेशक कुछ तहसीलदार काम पर लौट आए हैं तथा रजिस्ट्री का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है,  लेकिन अभी भी कुछ  ऐसे स्थान बाकी हैं,  जहां पर तहसीलदारों के काम पर न लौटने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

बताया जा रहा है कि अमृतसर में तहसीलदारों के काम पर न लौटने के बाद जिलाधीश की तरफ से रजिस्ट्री कार्य की कमान पी.सी.एस. अधिकारियों को सौंप दी गई है। इतना ही नहीं कुछ कानूनगो को भी इस कार्य में लगाया गया है। अमृतसर में  रजिस्ट्रार आफिस 2 पी.सी.एस. अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्री का कार्य संभाल लिया गया है। बता दें कि राजस्व अधिकारियों पर हुए विजीलैंस एक्शन के बाद पंजाब के सभी तहसीलदारों ने काम काज बंद कर छुट्टी पर जाने की घोषणा कर दी गई थी,  जिसके बाद राज्य में  रजिस्ट्री का काम बुरी तरह से  ठप्प पड़ा हुआ था। अतः कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन का कार्य ठप होने के कारण आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए ही डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने उक्त सख्त आदेश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News