पेंशनरों के लिए खड़ी हुई मुसीबत, लोगों में भारी रोष

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 02:20 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): पंजाब सरकार द्वारा पेंशनर सेवा पोर्टल लागू किए जाने और डिजीटल लाइफ सर्टीफिकेट अपडेट न होने का बहाना बनाकर पंजाब के लाखों पेंशनरों की अप्रैल महीने की पेंशन अब तक जारी न होने के कारण पेंशनरों में भारी रोष और गुस्सा है। ज्वाइंट फ्रंट के कन्वीनरों कर्म सिंह धनोआ, डॉ. एन.के. कलसी, अविनाश शर्मा, भजन सिंह गिल, सुखविंदर सिंह सैणी, सुशील कुमार और विजय कुमार शर्मा (पटियाला) ने बताया कि पंजाब सरकार ने बुजुर्ग पेंशनरों को भी नहीं बख्शा और जानबूझकर पेंशन पोर्टल की जटिल तकनीकी प्रक्रियाओं में उलझाकर उन्हें परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 

पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट के सदस्यों कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह पन्नू, बी.एस. सैणी, खजान चंद, धनवंत सिंह भट्ठल, देव राज, सुरिंदर राम कुस्सा, हरजीत सिंह तरखाण माजरा, प्रेम चंद शर्मा पंजोला और नाहर सिंह ने पंजाब सरकार के पेंशनर विरोधी रवैये के खिलाफ 8 मई को सुबह 11 बजे वित्त एवं योजना भवन, सेक्टर 33-ए, चंडीगढ़ में डायरैक्टर पेंशन, खजाना एवं लेखा पंजाब से मास डिपुटेशन के माध्यम से मुलाकात करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस डिपुटेशन में फ्रंट से जुड़ी हर संस्था के कम से कम 15 सदस्य शामिल होंगे, जो मांग-पत्र सौंपकर पेंशन पोर्टल के माध्यम से हो रही परेशानियों को समाप्त करने और हर महीने की आखिरी तारीख से पहले पेंशन जारी करने की मांग करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News