पढ़ें इन दिग्गज नेताओं के हलकों में पड़ी कितने प्रतिशत वोट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 09:38 AM (IST)

जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी रविवार को सभी 117 सीटों के लिए वोट पड़ी। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार राज्य में करीब 71.95% प्रतिशत वोटिंग हुई। पंजाब के दिग्गज राजनीतिक नेताओं के सबसे अधिक चर्चित हलकों में कितनी प्रतिशत लोगों ने वोट दी, पढ़ें डिटेल :-

चमकौर साहिब सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मैदान में हैं, जहां 74.57 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाली। इसके इलावा भदौड़ भी हॉट सीट है क्योंकि यहां से भी मुख्यमंत्री चन्नी चुनाव के मैदान में हैं, हालांकि 10 मार्च को यह साफ होगा कि इन सीटों पर सी.एम. चन्नी बाजी मारते हैं या नहीं। भदौड़ में 78.90 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया।

यह भी पढ़ें : घर बैठे टिकट बुक करवा सकते हैं रेल यात्री, विभाग ने जारी की ये ऐप

जलालाबाद सीट की बात करें तो शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल यहां से चुनाव मैदान में हैं, जहां 80 प्रतिशत पोलिंग हुई। यह अपने आप में ही एक बंपर वोटिंग है क्योंकि जलालाबाद ज्यादातर ग्रामीण हलका है। गांवों के लोग शहरी लोगों के मुकाबले वोटों डालने में आगे निकल गए हैं।

लंबी हलके से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मैदान में डटे हुए हैं। 94 साल की उम्र में भी बड़े बादल चुनावी जंग लड़ रहे हैं। लंबी हलके में 81.35 प्रतिशत लोगों ने अपनी वोट का इस्तेमाल किया, जो एक बड़ी उपलब्धी कही जा सकती है।

यह भी पढ़ें : सी.एम. चेहरे जीतने पर पंजाब के तीन हलकों में फिर से होगा चुनाव, जानें क्यों

पटियाला शहरी से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 63.58 प्रतिशत लोगों ने वोट दी। इसके इलावा धुरी भी हॉट सीट कही जा रही है, जहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान मैदान में हैं। धुरी में 77.34 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट के हक का इस्तेमाल किया है।

बात माझा क्षेत्र की करें तो यहां सबसे हौट सीट अमृतसर पूर्वी मानी जा रही है, जहां पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर भी पूरे पंजाब की नजरें टिकी हुई हैं। अमृतसर पूर्वी में कुल 63.3 प्रतिशत मतदान हुआ। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News