Fraud: व्यक्ति ने रची साज़िश! Fake Documents के सहारे करवाई रजिस्ट्री और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 07:41 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): जाली कागजातों के सहारे अपने नाम पर रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना हैबोवाल की पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर तेलूराम निवासी चंदर नगर के खिलाफ धारा 465, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज़ किया है। पुलिस को 23 अगस्त 2023 को दी शिकायत में नायब तहसीलदार ने बताया कि अमन कौर निवासी गांव मानूके की तरफ से शिकायत की गई थी कि उसने एक प्लॉट 26 गज हैबोवाल कलां में खरीदा था।

20 दिसंबर 2021 को प्लॉट की जमाबंदी उसके नाम पर थी लेकिन साल 2023 में जब प्लॉट बेचने लगे तो रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि 2 अप्रैल 1996 से उक्त आरोपी के नाम पर रजिस्ट्री है। जिसने जाली कागजात तैयार कर अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। जिसके बाद उसने 6 सितंबर 2022 को इंतकाल भी अपने नाम पर दर्ज़ करवा लिया था। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News