मातम में बदली दिवाली की खुशियां, तेज रफ्तार बलैरो गाड़ी ने युवक को बेरहमी से कुचला... भारी हंगामा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 07:43 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): दीवाली की शाम फगवाड़ा-नकोदर मुख्य मार्ग पर एकता रिसॉर्ट के पास घटे भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जवान युवक की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान धनी गांव निवासी गुरप्रीत पुत्र लश्कर दास के रूप में हुई हैं। जानकारी अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गुरप्रीत अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव धनी से फगवाड़ा की तरफ किसी निजी काम से जा रहा था। सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी के चालक ने बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए सीधे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गुरप्रीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सतनामपुरा की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि बोलेरो गाड़ी का चालक गंगाराम हादसे के समय अत्यधिक शराब के नशे में था और नशे की हालत में संतुलन खोने के कारण उसने वाहन को गलत दिशा में मोड़कर सीधे मोटरसाइकिल में दे मारा?

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल फगवाड़ा में आरोपी चालक को घेर लिया और उसकी मारपीट कर हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप हैं कि चालक की घोर लापरवाही और नशे में गाड़ी चलाने के कारण एक हंसते-खेलते युवा की जान चली गई। अस्पताल में परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल थे और उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मृतक गुरप्रीत की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है वहीं हादसे का कारण बना आरोपी वाहन चालक गंगाराम ने आरोप लगाया हैं कि हादसे पश्चात उसकी लोगों द्वारा जमकर मारपीट की गई हैं। इसी मध्य मौके पर पहुंचे थाना सतनामपुरा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गाड़ी चालक गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा घटना में प्रयुक्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस घटे हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News