सरहदी इलाके में सुरक्षा पर सवाल, स्कूल में ड्रोन से गिराए पिस्टल व गोलियां

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 10:44 AM (IST)

तरनतारन (रमन चावला) : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास गांव डल के एक प्राइवेट स्कूल में ड्रोन से गिराए गए पैकेट में पिस्टल और गोलियां मिलने से बच्चों और लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है।

थाना खालड़ा के ASI गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव डल के एक प्राइवेट स्कूल में ड्रोन से पैकेट गिराए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई और जब पैकेट की तलाशी ली गई तो उसमें से एक चीन की बनी पिस्टल, एक मैगजीन और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। इस संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News