PM मोदी के भाषण में अकाली दल का जिक्र, कार्यकर्ताओं ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 02:19 PM (IST)
जालंधर (अनिल पाहवा): जालंधर में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल का भी जिक्र किया। उनके इस बयान के बाद सभा स्थल पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि आम आदमी पार्टी कर्ज और वादों के बोझ में दबी हुई है, कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है, जबकि शिरोमणि अकाली दल अपनी ही उलझनों में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब को मजबूत और स्थिर नेतृत्व की जरूरत है और भाजपा ही राज्य को नई दिशा दे सकती है।
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया और सभा स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान को पंजाब की बदलती राजनीतिक रणनीति के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से अकाली दल के साथ भविष्य के चुनावी गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

