PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 03:19 PM (IST)

जालंधर(सोनू):  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वह 125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
PunjabKesari

इसी बीच डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख पद्मश्री 108 संत निरंजन दास जी भी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनका गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

PunjabKesari

इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पर संत निरंजन दास जी की मौजूदगी को विशेष महत्व के रूप में देखा जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News