पी.एम. नरेंद्र मोदी पंजाब में करेंगे तीन रैलियां, जानें कब और कहां

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 05:14 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य में विधानसभा चुनावों में अब जबकि कुछ ही दिन शेष बचे हैं, जिनके दरमियान राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी भी जल्द पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पी.एम. मोदी पंजाब में 3 रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तीन रैलियां जालंधर, पठानकोट और अबोहर में रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को पी.एम. मोदी जालंधर में रैली को संबोधित करेंगे, जिसके बाद 16 फरवरी को पठानकोट में रैली होगी और तीसरी रैली जोकि फिरोजपुर में होने जा रही है, वह 17 फरवरी को होगी। 

जिक्रयोग्य है कि गत माह भी पी.एम. मोदी पंजाब का दौरा कर चुके हैं, जब फिरोजपुर में उनकी काफिले को किसानों द्वारा रोक लिया गया था और उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक पाई गई थी जिसके बाद पंजाब की चन्नी सरकार पर उनको सुरक्षा व सहयोग न देने के आरोप भी लगे थे। इसके बाद गत दिवस भी पी.एम. मोदी ने वर्चुअल रैली करके राज्य के लोगों को संबोधित किया था और पंजाब के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की घोषणाएं की थीं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News