पुलिस को मिली सफलता, हजारों की नकदी और हेरोइन सहित 3 आरोपी Arrest

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 05:01 PM (IST)

फरीदकोट(राजन): सी.आई.ए. स्टाफ फरीदकोट ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सहायक थाना प्रभारी हाकम सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस टीम दाना मंडी फरीदकोट में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को एक कार खड़ी दिखाई दी, जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। संदेह के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो रमणदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी महावा, जिला अमृतसर के कब्जे से 515 ग्राम हैरोइन, 60 हजार रुपए की ड्रग मनी तथा 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान गांव नूरपुर हकीमां, जिला मोगा निवासी पलविंदर सिंह को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 71 ग्राम हैरोइन, एक मोबाइल फोन और 400 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News