Punjab Police ने झारखंड के Student को किया Arrest, मामला जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 06:26 PM (IST)

लुधियाना(गौतम): झारखंड से अमृतसर के लिए अफीम सप्लाई करने जा रहे स्टूडैंट को थाना GRP की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी से 4 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान झारखंड के जिला पलामू के रहने वाले मनजीत कुमार यादव पुत्र सुधीर यादव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

जानकारी देते डी.सी.पी. तेजपाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह व सब इंस्पेक्टर बीरबल की टीम लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी तो उन्होंने देखा कि एक युवक नई बन रही रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग के रास्ते से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। शक होने पर जब पुलिस टीम उसकी तरफ बढ़ी तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। टीम ने जब उसे पकड़ कर सामान की तलाशी ली तो आरोपी के सामान से 4 किलो अफीम बरामद की गई। शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे अफीम की खेप पहुंचाने के बदले में 20 हजार रुपए मिलने थे। वह BA First Year का छात्र है। उसने उक्त खेप अमृतसर में किसी व्यक्ति को देनी थी, जिसने उसे अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर मिलना था। अमृतसर वाला व्यक्ति उसे भेजने वाले व्यक्ति के संपर्क में था। जिसने उसे वहां पर पहुंचने पर ही संपर्क करना था।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है कि आरोपी अफीम कहां से लेकर आया था और आरोपी पहले कितनी बार अफीम की सप्लाई करने के लिए पंजाब का चक्कर लगा चुका है। आरोपी से उसके संपर्को के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News