फरीदकोट: पुलिस ने हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 12:15 PM (IST)

फरीदकोट: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, युवक किसी बड़ी वारदात की कोशिश में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल 9 एमएम, मैगजीन और 3 कारतूस बरामद करके उसके खिलाफ थाना बाजाखाना में मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी की पहचान राज पुत्र बोहड़ नाथ निवासी आवा बस्ती फिरोजपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान गांव राऊवाला में श्मशान घाट के पास एक सुनसान जगह पर काबू किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि, जांच दौरान सामने आया है कि, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में था। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह हथियार कहां से लेकर आया था। इसके साथ ही उसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News