Ludhiana: लोगों में दहशत फैलाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, हथियार की नोक पर देता वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 05:39 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): पुलिस कमिश्नर IPS स्वप्न शर्मा और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पुलिस 3 देव सिंह के दिशा निर्देश थाना लाडोवाल की पुलिस ने इलाके में लोगो को हथियार की नोक पर लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना लाडोवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह काहलों ने बताया कि इस इलाके में पिछले कई महीनो से लूट और चोरी की वारदात करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 मई को साउथ सिटी बायपास की तरफ से एक छोटा हाथी टेंपो का चालक ललन कुमार वासी बिहार अपने साथी के साथ लाडोवाल टोल प्लाजा की तरफ आ रहा था और उसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने हथियार की नोक पर उसका टेंपो रास्ते में रोक लिया और उनको डरा धमका कर उनसे मारपीट करते हुए दो मोबाइल फोन और 2000 की नकदी लूट कर फरार हो गए थे।

इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा उनके छोटे हाथी टेंपो की चाबी भी निकाल कर अपने साथ ले गए थे जिसके बाद पुलिस ने उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट करने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जब पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई तो पुलिस ने छोटा हाथी टेंपो चालक ललन कुमार से लूट करने वाले 2 आरोपियों को मामले में नामजद किया गया। 

इनकी पहचान गुरविंदर सिंह रूबी पुत्र बलजीत सिंह और जज सिंह बबलू पुत अमरजीत सिंह दोनो वासी गांव कुतबेवाल गुजरा लाडोवाल के रूप में की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी जज सिंह बबलू पुत्र अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टेंपो चालक से लूटे गए 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरा आरोपी गुरविंदर सिंह रूबी अभी तक फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

गिरफ्तार आरोपी पर लूट और चोरी के 8 मामले दर्ज

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह काहलों ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले कई सालों से लूट और चोरी की वारदातें कर रहा है। आरोपी जज सिंह बबलू के खिलाफ पहले भी शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में लूट और चोरी के 8 मामले दर्ज हैं उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट, जमालपुर, हैबोवाल, लाडोवाल, टिब्बा और थाना जोधेवाल में 3 मामले दर्ज हैं जिसमें आरोपी कुछ देर पहले ही जेल से अपने साथी के साथ जमानत पर बाहर आया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से लूट और चोरी की वारदात करने लगा थाना प्रभारी ने बताया कि आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सके। पुलिस द्वारा जल्द ही और कई अहम खुलासे किया जा सकते हैं। 

फरार आरोपी के साथ लूट/चोरी के कई वारदात कर चुका आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी जज सिंह बबलू ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने दूसरे साथी गुरविंदर सिंह रूबी के साथ मिलकर ही लूट और चोरी की कई वारदातें कर चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी जज सिंह बबलू के खिलाफ जो मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं उन मामलों में फरार आरोपी गुरविंदर सिंह रूबी भी शामिल हैं, जो पिछले कई सालों से आपस में मिलकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी कई मामलों में इकट्ठे जेल में जा चुके हैं और जमानत पर भी दोनों बाहर इकट्ठे आए हैं। बाहर आने के बाद फिर से आरोपी लूट और चोरी की वारदात करनी शुरू कर देते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News