पुलिस ने 8 ग्राम हैरोईन सहित एक को किया अरैस्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 10:43 PM (IST)

गुरुहरसहाय(आवला): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख स.प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशानुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत गश्त के दौरान क्षेत्र के श्मशानघाट के नजदीक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 8 ग्राम 830 मिलीग्राम हैरोईन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर रमन कुार ने बताया कि सहायक इंस्पैक्टर सुखचैन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान क्षेत्र के श्मशानघाट के नजदीक आरोपी अश्वनी कुमार पुत्र मन्ना राम निवासी भट्टा बस्ती गुरुहरसहाय को शक के अधार पर गिरपफर किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 8 ग्राम 830 मिलीग्राम हैरोईम बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हैरोईन की कीमत 24 हजार के करीब बनती है। मामलें की जांच कर रहे सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News