पठानकोट: शादी समारोह के बीच पूछताछ करने पहुंची पुलिस की बारातियों के साथ हाथापाई, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 07:19 PM (IST)

पठानकोट: जिले में चल रही शादी के बीच पुलिस और बारातियों में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस पार्टी और बारातियों में बात हाथापाई पर उतर आई। जिसमें परिवारिक सदस्य और पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

लड़की की शिकायत पर पहुंची पुलिस

घटना पठानकोट के मोहल्ला काजीपुर की हैं, जहां एक निजी पैलेस में शादी चल रही थी। इस दौरान अचानक वहां पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, उक्त मामला वार्ड नंबर 5 के मोहल्ले से जुड़ा हुआ है, जहां कि रहने वाली एक लड़की ने थाना डिवीजन नंबर 1 में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक उसे तंग परेशान करता है। इस के चलते पुलिस पूछताछ के लिए पठानकोट के ओल्ड शाहपुर रोड पर एक निजी पैलेस में पहुंची।

पुलिस और बारातियों में हाथापाई और धक्का मुक्की

इस दौरान पुलिस युवक को पूछताछ के लिए लेने आई थी। मौके पर शादी में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस को बाहर भेज दिया। पुलिस पार्टी के दोबारा शादी में आने से मामला बिगड़ा गया और दोनों पक्षों में बहस के बाद हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसमें पारिवारिक सदस्य और सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घायल हो गए, जिनका सिविल अस्पतालमें मेडिकल करवाया गया। 

शादी समारोह में शामिल परिवार वालों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर उनका फंक्शन खराब किया है। अचानक से पुलिस शादी समारोह में आई और दूल्हे के पिता से कहासुनी हो गई और पिता से मारपीट की। उनके 4-5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद कुछ लोगों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में वह उस लड़के से पूछताछ करने आए थे जो लड़की को परेशान कर रहा था। उलटा परिवार की महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी कहना है कि, इसमे में गहराई से जांच की जा रही है, जिसकी भी गलती होगी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News