होली पर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी! लुधियाना में पुलिस नाके ने रोकी बाइक सवारों की मस्ती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 07:27 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : होली के त्यौहार के मौके मोटरसाइकिलों पर हुडदंग  मचाने वाले युवकों के जालंधर बाईपास चौक में थाना सलेम टाबरी की पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान चालान किए गए। 

इस अवसर पर नाकाबंदी के दौरान जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह संधू और एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी के इंचार्ज जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि आज होली के त्यौहार के मौके पर जालंधर बायपास चौक में स्पेशल नाकाबंदी की गई है और इस नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल, एक्टिवा पर होली खेलते हुए हुडदग मचाने वाले वाहन चालकों को रोककर उनकी चेकिंग की जा रही है और उनके वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आज नाकाबंदी के दौरान 30 वाहनों के चालान किए गए हैं और दो वाहनों को जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कई मनचले युवकों को नाकाबंदी के दौरान सख्त वार्निंग देकर छोड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कई युवको द्वारा जानबूझकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना की जा रही है जिसके चलते आज जालंधर बायपास चौक में स्पेशल नाकाबंदी की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति कानून की उल्लंघना ना कर सके। इस नाकाबंदी के दौरान ट्रैक्टरों पर बड़े स्पीकर लगाकर ऊंची आवाज में गाने बजाने वाले कई लोगों को रोक कर उनके स्पीकर भी उतारे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News