Punjab : थाना इंचार्ज के घर पुलिस विभाग की Raid, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 05:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस के थाना इंचार्ज के घर पुलिस विभाग की दबिश होने की खबर सामने आई है। आज ही पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी जिलों के डीसी, एसडीएम, एसएसपी और थाना प्रभारियों को भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते आज पुलिस ने अपने ही विभाग के थाना इंचार्ज के घर दबिश दी है। 

जानकारी के मुताबिक, शेखपुर थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह के घर पर पुलिस ने दबिश दी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह सरकारी गाड़ी में अमृतसर से हवाला राशि लेकर आया था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरन्त सुरजीत सिंह के घर पहुंची और 2 घंटे तक तक जांच की। इसके बाद थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह को एक बैग व अन्य दस्दावेजों सहित पुलिस पार्टी अपने साथ ले गई। फिलहाल इस मामले में अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। इस श्रृंखला के तहत सरकार ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि उनके क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ तो उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार ने सभी डी.एम., एस.डी.एम., एस.एस.पी. और एस.एच.ओ. को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रष्टाचार रोकने के आदेश दिए हैं। आदेशों में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि ये अधिकारी भ्रष्टाचार रोकने में विफल रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि इस संबंध में आम जनता और संबंधित क्षेत्रों के विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News