चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2024 - 06:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को सेबी कार्यालय की ओर मार्च करने से रोकने के लिए बैरीकेड्स लगा दिए। कांग्रेस सेबी प्रमुख को पद से हटाने और मामले की जांच की मांग करवाने की मांग कर रही है।

पुलिस ने जब कांग्रेस नेताओं को आगे बढ़ने से रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस तरह से मोदी सरकार अपने अमीर दोस्तों के साथ मिलकर आम लोगों को लूट रही है, उसे लेकर आज पंजाब कांग्रेस की ओर से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां पंजाब सरकार मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आज देशभर में कांग्रेस की ओर से ये प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में लगभग सभी राज्यों में प्रदर्शन पहले से ही निर्धारित हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News