पुलिस ने होटल में रेड कर देह व्यापार का किया पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 03:57 PM (IST)

ठाकुरद्वारा (गगन): पुलिस जिला नूरपूर में हो रहे अवैध कार्यो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान छोड़ रखा है। इसी अभियान के तहत बीती रात डमटाल पुलिस ने डमटाल स्थित एक निजी होटल में रेड कर वेश्यावृत्ति के धंधे को अंजाम देने बाले होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि डमटाल स्थित जे.के. इंटरनेशनल होटल एंड रेस्टोरेंट में होटल मालिक द्वारा वेश्यावृत्ति के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।

सूचना मिलते ही उक्त होटल में रेड की गई तो होटल मालिक के कब्जे से दो महिलाओं को छुड़ाया गया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए होटल मालिक जनक राज पुत्र दौलत राम निवासी छन्नी को गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत थाना डमटाल में मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। एस.पी. नूरपूर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नुरपुर द्वारा देह व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वर्ष 2023 से लेकर एक अक्तूबर 2023 तक कुल चार मामले दर्ज किए गए है तथा अवैध कार्यो में शामिल लोगो को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों से 6 महिलाओं की छुड़ाया गया है। इसके अलावा इस अवैध व्यापार में शामिल संबंधित होटलों के लाइसेंस रद्द करने के लिए भी संबंधित विभाग से पत्राचार भी किया जा चुका है। भविष्य में भी देह व्यापार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपूर का अभियान जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News