लुधियाना में पुलिस अधिकारियों के तबादले, संभाला इन स्थानों का चार्ज
punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 10:10 PM (IST)

जगराओं (मालवा) : पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एस.एस.पी. नवनीत सिंह बैंस की तरफ से जिले के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डी.एस.पी. दीपकरन सिंह को थाना सिटी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। ओहदा सम्भालने मौके दीपकरन सिंह ने कहा कि थाने में लोगों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। गलत अनसरों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। इंस्पैक्टर हीरा सिंह को बदलकर सी.आई.ए. स्टाफ लुधियाना देहाती का इंचार्ज लगाया गया है। सब इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह को इंचार्ज सैंटर मालखाना, सब इंस. कुलदीप सिंह को सी.आई.ए स्टाफ, सब इंस. संदीप कौर को पुलिस लाइन से थाना सिटी व ए.एस.आई. जसविन्द्र सिंह को थाना सिटी व सहायक थानेदार नरिन्द्र कुमार को थाना सिटी जगराओं से बदलकर थाना दाखा कांस्टेबल जशनदीप को थाना सिटीकांस्टेबल राजविन्द्र कौर को अपरेटर थाना जोंधा, कांस्टेबल अमनप्रीत कौर को थाना हठूर व कांस्टेबल को मनजीत कौर थाना सदर लगाया गया है।