पंजाब होम गार्ड कर्मचारी की अचानक मौ/त, पलों में उखड़ी सांसें

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 01:00 PM (IST)

तरनतारन/पट्टी: पुलिस चौकी सबरा में पंजाब होम गार्ड के कर्मचारी हीरा सिंह की मौत हो गई। मृतक हीरा सिंह तरनतारन जिले के गांव गुलालीपुर का रहने वाला था और पुलिस चौकी सबरा में तैनात था। आज सुबह ड्यूटी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसलिए उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में हीरा सिंह की मौत हो गई। 

मृतक अपने पीछे पत्नी जसविंदर कौर, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक हीरा सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद हीरा सिंह का अंतिम संस्कार तरनतारन जिले में उसके पैतृक गांव गुलालीपुर में किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News