महानगर के प्रसिद्ध होटल में पुलिस ने दी दबिश, जानें कहां और क्यों?

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 10:51 PM (IST)

जालंधर : शहर के प्रसिद्ध होटल में पुलिस ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि शहर में नामदेव चौक के पास स्थित प्रसिद्ध होटल सेखों ग्रैंड में पुलिस ने रेड की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के अंदर जुआ चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए उक्त होटल में दबिश दी है। पुलिस ने होटल में से 4 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपियों से हजारों रुपए की नकदी भी बरामद की है। 

वहीं पुलिस की भनक लगते ही कई लोग मौके का फायदा पाकर इधर-उधर खिसकने में सफल हो गए हैं। पुलिस ने फिलहाल चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तथा छानबीन कर रही है कि होटल में और क्या-क्या गौरखधंधे चलते हैं। वहीं सर्च के दौरान पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी भी ली गई लेकिन अन्य कमरों से कुछ बरामद नहीं हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News