असला लाइसेंस को लेकर पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 04:58 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में बढ़ रहे गन कल्चर को रोकने के लिए जारी किए गए सख्त आदेशों के बाद जिला फिरोजपुर में भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर प्रमोट करने वाले लोगों के खिलाफ शिकंजा पूरी तरह से कस दिया है और गन कल्चर प्रमोट करने वाले अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल लोगों के हथियार पुलिस की ओर से जब्त किए जाएंगे। जिला फिरोजपुर में ऐसे 319 असला लाइसेंस धारकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए एस.एस.पी. फिरोजपुर की ओर से जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर को रिपोर्ट भेजी गई है। 

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. डिटेक्टिव फिरोजपुर सरदार फतेह सिंह बराड़ ने बताया कि एस.एस.पी. फिरोजपुर कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों अनुसार जिला पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। ऐसे लोग जो हथियारों के साथ अपनी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है। डी.एस.पी. बराड़ ने कहा कि गन कल्चर को प्रमोट करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ बनती सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हथियार सोशल मीडिया पर नुमाइश करने के लिए या लोगों को डराने के लिए नहीं है बल्कि आतम सुरक्षा के लिए है, मगर आज के समय में कई लाइसेंस धारक इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

डी.एस.पी. बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब, डी.जी.पी. पंजाब और एस.एस.पी. फिरोजपुर द्वारा पुलिस को सख्ती के साथ आदेश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया पर गन कल्चर प्रमोट करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा ना जाए। उन्होंने बताया कि जिला फिरोजपुर में जितने भी गन हाउस है उनका रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। गजटेड अफसरों को गन हाउस चेक करने के लिए अलग-अलग एरिया दिए गए हैं और इन टीमों द्वारा सभी गन हाउसों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अगर कोई भी गन हाउस किसी गलत काम में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News