पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, बहन सहित 3 मुलजिम गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़/एस.बी.एस. नगर: बंगा ब्लाइंड कत्ल केस को एक सप्ताह में सुलझाते एस.बी.एस. नगर पुलिस ने गुरुवार को कत्ल किए व्यक्ति की बहन समेत 3 मुलजिमों को गिरफ्तार करके उनके पास से 45,000 रुपए की फिरौती की रकम भी बरामद कर ली है। एस.बी.एस. नगर में प्रेस कान्फ्रेंस दौरान यह जानकारी देते एस.एस.पी. सन्दीप कुमार ने बताया कि अमरजीत सिंह निवासी सलकलां (बंगा), जिसको 25 मई 2022 को 2 अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार कर कत्ल कर दिया था, सम्बन्धित थाना सदर बंगा में केस नंबर 51/2022 अधीन 302 आई.पी.सी. और 25 हथियार एक्ट दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि मामले की जांच दौरान यह बात सामने आई है कि मुलजिम मनदीप कौर, जो कत्ल किए गए अमरजीत सिंह की बहन है, ने अपनी सहेली गुरविन्दर कौर निवासी चरण (एस.बी.एस. नगर) के साथ मिलकर अमरजीत सिंह के कत्ल की साजिश रची थी। गुरविन्दर कौर ने आगे लखबीर कुमार निवासी महमूदपुर गदरिया के साथ संपर्क किया। लखबीर कुमार ने अमरजीत सिंह को मारने के लिए सर्बजीत सिंह निवासी चरणों के साथ 75,000 रुपए में सौदा तय किया। इसके बाद 25 मई 2022 को सर्बजीत सिंह ने अपने अज्ञात दोस्त के साथ मिलकर अमरजीत सिंह का गोली मार कर कत्ल कर दिया।

इस मामले में मुलजिम मनदीप कौर, गुरविन्दर कौर और लखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से फिरौती के 45,000 रुपए भी बरामद किए गए हैं। एस.एस.पी. एस.बी.एस. नगर ने बताया कि मुलजिम सर्बजीत सिंह और उसके साथी मुलजिम अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News