लुधियाना में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे बाइकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दी चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 03:12 PM (IST)

लुधियाना (सुरिंदर सन्नी): शहर के 2 बाइकर्स सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे थे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो के आधार पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज दीपक शर्मा की ड्यूटी लगाई। दीपक शर्मा ने बाइको के रजिस्टर्ड पते के आधार पर दोनों युवकों को बुलाकर उनके खतरनाक ड्राइविंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के जुर्म में चालान किए है। दीपक शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षित सफर के लिए है ना की स्टंटबाजी के लिए। 

उक्त युवक सड़कों पर स्टंटबाजी कर अपनी व सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल रहे थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लोग सड़कों पर स्टंटबाजी करने से परहेज करें वरना ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News