पठानकोट: अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस का सख्त Action, जब्त किए 9 वाहन

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 03:02 PM (IST)

पठानकोट (कंवल) : पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग को रोकने के लिए पिछले 2 दिनों से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 9 वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.पी. कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के इरादे से पिछले दो दिन से विशेष तौर पर अभियान चलाया गया है।

इस चैकिंग अभियान दौरान नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अमल में लाया गया है। इस दौरान 9 ऐसे वाहनों के खिलाफ कानूनी करवाई की गई है जिसके तहत पुलिस थाना डमटाल की पुलिस टीम द्वारा विशेष चैकिंग के दौरान 2 मल्टी एक्सल ट्रक पकड़े गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस थाना इंदौरा, पुलिस थाना फतेहपुर, पुलिस थाना ज्वाली व पुलिस थाना रेहन में 07 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई।

पकड़े गए 2 मल्टी एक्सल ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिया है। बाकी ट्रैक्टरों के खिलाफ भी नियमों के तहत जुर्माना और कार्रवाई की गई है। पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। जनता से अनुरोध है कि अवैध माइनिंग की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News