पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 05:18 PM (IST)

अबोहर (भारद्वाज) : गौरव यादव आई.पी.एस. महानिदेशक पुलिस, रणजीत सिंह ढिल्लों उप महानिरीक्षक फिरोजपुर रेंज और जिला पुलिस कप्तान वरिंदर सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बलकार सिंह पी.पी.एस. उप कप्तान पुलिस (इंन्वे.) फाजिल्का , इंस्पैक्टर रुपिंदर पाल सिंह प्रभारी सी.आई.ए.-2 कैप एट अबोहर के नेतृत्व में गांव राणा के पास गश्त के दौरान मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.-22 -जी-7641 मार्का हीरो सी.डी. डीलक्स रंग काला, जिस पर 3 युवक सवार थे, को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 531 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

पुलिस पार्टी ने इन नशा तस्करों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया और बरामद हैरोइन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार किये गये तस्करों की पहचान बगीचा सिंह पुत्र हरदीप सिंह, राजिंदर सिंह पुत्र हीरा सिंह दोनों निवासी कावांवाली थाना सदर फाजिल्का और दर्शन सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव जोधा भैणी थाना सदर जलालाबाद के रूप में हुई। जिसके खिलाफ थाना सदर पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की जमीनें पाकिस्तान की सीमा से लगती हैं, जो पाकिस्तान से हैरोइन मंगवाकर उन्हें सप्लाई करते थे। इन्हें रिमांड पर लिया गया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News