Punjab की केंद्रीय जेल में बड़ी सेंध! कैदियों से बरामद हुए 5 मोबाइल और अन्य सामान
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 05:16 PM (IST)
फिरोजपुर (मलहोत्रा) : फिरोजपुर की केंद्रीय जेल एक बार फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय जेल प्रशासन ने बैरकों की तलाशी के दौरान जेल बंदियों से फोन एवं अन्य पाबंदीशुदा सामान बरामद किया है।
इस बारे जानकारी देते थाना सिटी पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक सुपरीडैंट ने बताया कि गार्द द्वारा बैरकों की तलाशी के दौरान हवालातियों लखविन्द्र सिंह गांव पीर मोहमद, अमृतपाल सिंह पाला जिला तरनतारन, शाहबाज सिंह सवी गांव जंगीराणा जिला बठिंडा, शमशेर सिंह शेरा गांव बुल्लेके जिला फिरोजपुर, गुरविन्द्र सिंह बिल्ला गांव पत्ती जस्सा जिला बठिंडा और कैदी कुलदीप सिंह बाबा गांव कामलवाला जिला फिरोजपुर से कुल 5 फोन, सिम कार्ड, एडाप्टर, डाटा केबल और चार्जर बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जेल एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया है।

