पंजाब में बाढ़ को लेकर गरमाई सियासत, हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर कही ये बात

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 04:18 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में बाढ़ को लेकर राजनीति लगातार गरमा रही है। बाढ़ को लेकर हरसिमरत कौर बादल ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब में 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं लेकिन पंजाब सरकार कहीं भी नजर नहीं आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ''खास आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को एक बार फिर विफल कर दिया है... कहां है राहत शिविर?.. कहां है भोजन व पानी?... कहां है चिकित्सा सहायता?...

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने ट्वीट में एस.जी.पी.सी. की तस्वीरें भी शेयर की हैं। यह तस्वीरें बाढ़ पीड़ितों के लिए एस.जी.पी.सी.  द्वारा चलाए गए अभियान की हैं। एस.जी.पी.सी. के कर्मचारी बाढ़ पीड़ित लोगों के घरों तक लंगर व पानी पहुंचा रहे हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार पर बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने सी.एम. मान को केंद्र द्वारा भेजे फंड का स्पष्टिकरण देने को कहा था। जाखड़ ने कहा था कि केंद्र ने पंजाब की पूरी मदद की है। केंद्र ने पंजाब के बाढ़ के लिए 218 करोड़ रुपए दिए। फंड मिलने के बावजूद पंजाब सरकार ने तैयारी नहीं की है। जाखड़ ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया गया तो फिर सी.एम. मान ने  बाढ़ को लेकर तैयारी क्यों नहीं की है। वहीं सुखबीर बादल ने भी कहा था कि सरकार को तजुर्बा नहीं है। सरकार को और फोर्स की तैयार करनी होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News