शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सरकारी स्कूलों के लिए किया यह ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 07:04 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की तरफ से आज राज्य के सरकारी स्कूलों कमरों की निर्माण हेतु घोषणा जारी की गई है। आज यहां जारी प्रैस बयान में शिक्षा मंत्री ने बताया कि नाबार्ड के 27 बी-प्रोजैकट के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों के 274 सरकारी स्कूलों में 275 नए कमरों के निर्माण के लिए कुल 8.25 करोड़ रुपए की राशि संबंधित जिला शिक्षा दफ्तरों के खातों में सीधी भेज दी गई है। उन्होंने समूह जिला शिक्षा आधिकारियों और स्कूल प्रमुख को हिदायत की कि काम सही तरीके के साथ तय समय अंदर मुकम्मल किया जाए

परगट सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देने के लिए वचनबद्ध है। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा गुणात्मिक शिक्षा पर जोर दिया गया। स्मार्ट क्लास रूम बनाने साथ अध्यापकों की भर्ती भी की गई जिस के चलते पंजाब पी.जी.आई. स्कोर में भारत का नंबर एक राज्य बना। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News