डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथियों को लेकर चल रही यह तैयारी, पढ़ें क्या है खबर

punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 09:18 PM (IST)

चंडीगढ़: खडूर साहिब सीट से आज़ाद सांसद अमृतपाल सिंह के साथियों को पंजाब लाने की तैयारी चल रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार अमृतपाल के साथियों पर एन.एस.ए. (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) हटाया जा सकता है, जिसके बाद पंजाब पुलिस उन्हें पंजाब लाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल के सभी साथियों को पंजाब लाया जाएगा। 

बता दें कि अमृतपाल सिंह की अगुवाई में 200-250 लोगों की भीड़ ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया था। इनका मकसद अपने एक साथी को पुलिस हिरासत से छुड़वाना था। इस हमले के बाद पुलिस ने अमृतपाल और उसके कई साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News