सुंदर लड़की से विवाह का लालच देकर ऐसे मारते थे ठगी, पुलिस ने गिरोह को किया काबू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 08:52 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(बख्शी): नकली शादी करके ठगी मारने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार करके उनसे 15 हजार रुपए नगदी बरामद की है।

एस.एस.पी. श्रीमती अमनीत कौंडल ने बताया कि हरप्रीत सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी झामपुर की शिकायत पर 7 व्यक्तियों सुखविन्दर सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी गांव कोकरी फुला सिंह जिला मोगा, सोहण सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव कलसिया हाल निवासी गांव तुंगा हेडी जिला लुधियाना, भुपिन्दर सिंह पुत्र जसमेल सिंह निवासी गांव संगतपुरा जिला लुधियाना, रानी (काल्पनिक नाम) निवासी गांव साधूवाल फाटक माजरी जिला फतेहगढ़ साहिब, मीना (काल्पनिक नाम) गांव संगतपुरा, रेशमा (काल्पनिक नाम) और मोहर सिंह निवासी गांव दालोमाजरा खिलाफ 22 मार्च को 420, 120बी और 370 अधीन मामला दर्ज किया था। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में उक्त गिरोह के व्यक्ति भोलेभाले लोगों के साथ लड़की की नकली शादी करवाने उपरांत तलाक और रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी देते हुए पैसे वसूलके अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह शादी वाली लड़की की फिर किसी और जगह शादी करके ठगी मारते रहते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले पर डी.एस.पी. सुखविन्दर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना बडाली आला सिंह के एस.एच.ओ. अमरदीप सिंह की हिदायतों पर थानेदार गुलजारी लाल ने 5 व्यक्तियों सुखविन्दर सिंह, सोहण सिंह, भुपिन्दर सिंह, रानी (काल्पनिक नाम), मीना (काल्पनिक नाम) को गिरफ्तार कर लिया और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि यह लोग बाहर के राज्यों से गरीब लड़कियों को पैसों का लालच देकर नकली शादी करवा कर ठगी मारते थे। इस अवसर पर एस.पी. (डी) हरपाल सिंह, एस.पी. (एच) नवनीत सिंह बैंस, डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाना, डी.एस.पी. सुखविन्दर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News