मौसम में बदलाव का असर, गर्मियों के दिनों में सब्जियों के दाम घटे

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 11:43 AM (IST)

लुधियाना : मौसम के ठंडे रहने और सब्जियों का रकबा बढ़ने के चलते स्थानीय सब्जियों की पैदावार ज्यादा होने से भीषण गर्मी वाले महीने मई में भी सब्जियों के दाम में कोई उछाल नहीं आया है। बल्कि दाम में कमी आ गई, वहीं प्याज की फसल में पानी लगने से खराब होने के चलते कीमत बढ़ने की बजाय घट गई है। 15 दिन पहले, जो सब्जी 60 रुपए प्रतिकिलो में मिल रही थी, वह वर्तमान के भाव में 20 से 30 रुपए किलो में बिक रही है। इसका कारण सब्जी विक्रेताओं ने बताया, खपत से ज्यादा पैदावारी हो रही है और मौसम में ठंडक होने से मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ गई हैं।

थोक व फुटकर में 2 गुना रेट का अंतर

भले ही सब्जी मंडी में थोक के भाव में भारी गिरावट आई हो, लेकिन थोक और फुटकर मंडियों में 2 गुना अंतर है। मंडी में थोक में खीरा 5 रुपए किलो के हिसाब से मिल रहा है, लेकिन फुटकर विक्रेता खीरा 15 से 20 रुपए किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। घीया के थोक में भाव 6 रुपए किलो हैं, वहीं फुटकर में 12 से 15 रुपए किलो के हिसाब से बिक रही है।


सब्जियों की पैदावार बढ़ी

सब्जी मंडी आढ़ती एसो. के चेयरमैन राजू मलिक, प्रधान गुरकमल सिंह ईलू, सरप्रस्त कुलप्रीत सिंह रूबल, अनिल शर्मा, तरुण अरोड़ा सनी ने बताया कि फिलहाल सब्जी के दामों में काफी गिरावट आई है। हरी सब्जियों में 5 से 10 रुपए किलोग्राम बिक रही है। इस बार लोकल व प्रदेश से बाहर सब्जियों की पैदावार काफी बढ़ रही है। इस कारण सब्जी के दामों में कमी आई है। साथ ही मौसम में आए बदलाव के कारण भी सब्जियों के दाम घटे हैं।


सब्जी का नाम      थोक भाव       फुटकर विक्रेता

खीरा            5-10 रुपए किलो    10-15 रुपए किलो

लौकी            6 रुपए किलो       12-15 रुपए किलो

निम्बू           30-50 रुपए किलो   60-80 रुपए किलो

प्याज           5-12 रुपए किलो     15-20 रुपए किलो

आलू           5,7,9,11 रुपए किलो   15-20 रुपए किलो

टमाटर          8-12 रुपए किलो     15-25 रुपए किलो

मिर्ची           12-18 रुपए किलो    25-35 रुपए किलो

मटर           30-40 रुपए किलो    50-70 रुपए किलो

फूलगोभी      20-25 रुपए किलो    30-40 रुपए किलो

गाजर          15-20 रुपए किलो     25-30 रुपए किलो

अदरक         120-150 रुपए किलो   150-200 रुपए किलो

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News